पिछले साल गायब हुआ था युवक, पहाड़ी में मिला नर कंकाल

जबलपुर: मझोली थाना अंतर्गत बर्रा धाम के पीछे पहाडी में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि पिछले साल गायब हुए युवक का कंकाल है। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आकाश ठाकुर 24 वर्ष निवासी नदी मोहल्ला इंद्राना ने सूचना दी कि उसके छोटे भाई लखन ठाकुर 21 वर्ष माह अक्टूबर में कहीं चला गया था जिसकी सूचना 25 अक्टूबर 25 को थाना मझोली में दिया था जिस पर गुमइंसान कायम कर जांच में लिया गया था। गुरूवार को भाई आकाश ठाकुर का कंकाल रूपी शव बर्रा धाम के पीछे पहाडी में हरदुआ के पेड मे फांसी पर लटका मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

आरबीआई का बैंकों को सख्त निर्देश, जुलाई 2026 तक बैंकिंग ऐप्स से हटाने होंगे डार्क पैटर्न, अब ग्राहकों पर नहीं थोपे जा सकेंगे हिडन चार्ज

Fri Feb 27 , 2026
मुंबई | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने करोड़ों बैंक ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए डिजिटल बैंकिंग में पारदर्शिता लाने का आदेश दिया है। केंद्रीय बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपनी वेबसाइटों और मोबाइल ऐप्स से ‘डार्क पैटर्न’ जैसी चालाकी […]

You May Like