टेस्ला का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं मस्क

न्यूयॉर्क, 21 मई (वार्ता) अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने कहा है कि वह अगले पांच वर्षों तक टेस्ला ऑटोमोटिव कंपनी का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में राजनीतिक खर्च में कटौती करेंगे।

‘ब्लूमबर्ग न्यूज’ की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, कतर की राजधानी दोहा में आर्थिक मंच पर श्री मस्क ने कहा कि उन्हें टेस्ला में ‘कुछ अद्भुत’ काम के लिए उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने डेलावेयर न्यायाधीश की आलोचना की, जिन्होंने 2018 में कंपनी की ओर से उन्हें दिए गए बड़े वेतन पैकेज के खिलाफ दो बार फैसला सुनाया और दोहराया कि वह धन के बजाय अधिकार के कारणों से टेस्ला के अधिक शेयर रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा,“यह पैसे की बात नहीं है। यह कंपनी के भविष्य पर एक उचित नियंत्रण की बात है।”

उद्योगपति ने कहा कि वह भविष्य में राजनीति पर अब कम खर्च करेंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्होंने इस पर काफी खर्च कर लिया है।

उन्होंने कहा,“अगर मुझे भविष्य में राजनीतिक खर्च करने का कोई कारण दिखाई देता है, तो मैं ऐसा करूंगा।” श्री मस्क ने वर्ष 2008 से टेस्ला कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। उनकी संपत्ति 375.5 अरब डॉलर है। हाल ही,में कंपनी ने एक दशक से अधिक समय में वाहन बिक्री में अपनी पहली वार्षिक गिरावट के बाद इस साल की शुरुआत में और भी अधिक गिरावट दर्ज की है। ऐसे समय में श्री मस्क की सक्रियता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

Next Post

पाकिस्तान में स्कूल बस पर विद्रोहियों के हमले में पांच लोगों की मौत

Wed May 21 , 2025
इस्लामाबाद, 21 मई (वार्ता) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में बुधवार को विद्रोहियों ने एक स्कूल बस पर हमला किया, हमले में तीन छात्रों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच पाकिस्तानी सेना की […]

You May Like