लोक निर्माण मंत्री ने की आमजनों से भेंट

जबलपुर: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को नागपाल गार्डन मदनमहल स्थित विधायक कार्यालय में आमजनों और कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री सिंह ने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद भी किया तथा उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनता की सेवा ही हमारा मुख्य ध्येय है और प्रशासन की प्राथमिकता हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। साथ ही जनहित से जुड़े विषयों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के साथ समयबद्ध और प्रभावी समाधान करने के निर्देश भी दिये।

Next Post

कलेक्टर समयसीमा में कार्य पूर्ण करें : संभागायुक्त

Fri Mar 27 , 2026
जबलपुर: संभागायुक्त धनंजय सिंह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी कलेक्टरों के साथ शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने “जल गंगा संवर्धन अभियान” की प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए जल संरक्षण से जुड़े कार्यों की सतत मॉनिटरिंग और प्रभावी […]

You May Like