सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, सड़क दुर्घटना से मौत की आई बात सामने

नवभारत,मडियादो/दमोह. मंगलवार की सुबह को मडियादो-रजपुरा मार्ग पर एक युवक का लहूलुहान मृत शरीर मिलने से सनसनी फैल गई.

मडियादो थाना प्रभारी बृजेश पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिम्मू पिता कोमल आदिवासी निवासी करकोई का शव मडियादो रजपुरा मार्ग पर तालगांव के पास (पानी टंकी) के समीप पड़ा हुआ मिला है. सड़क हादसा बताया जा रहा है.लेकिन स्पषट नहीं है. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक युवक के परिजनों के अनुसार वह तीन दिन पहले रिश्तेदारी में गया हुआ था.सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े मृतक के शव के पास मोटरसाइकिल का टूटा हुआ मडगार्ड तथा एक चाबी पड़ी हुई मिली है. मडियादो थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे, एएसआई श्री राय सहित पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम कर मामला जांच में लेकर, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हटा में कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम किया गया.

Next Post

मंदसौर में घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, जनजीवन प्रभावित

Tue Jan 14 , 2025
मंदसौर। शहर में सोमवार की सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। कोहरे का असर इतना घना था कि सुबह 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम […]

You May Like