
मंदसौर। शहर में सोमवार की सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। कोहरे का असर इतना घना था कि सुबह 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे वाहनों को लाइट जलाकर रेंगते हुए चलना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घने कोहरे के कारण बाजारों में आम दिनों की तुलना में बेहद कम चहल-पहल रही। यातायात भी प्रभावित हुआ और कई जगहों पर लोगों ने घर से निकलने में हिचकिचाहट दिखाई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में सुबह के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। नागरिकों से सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की गई है।
