तेज रफ्तार कार ने उड़ाई एक्टिवा, 100 फीट तक घिसटते रहे युवक-युवती

इंदौर: विजय नगर इलाके में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक बेकाबू कार ने चौराहे पर एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा करीब 100 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गई. हादसे में एक्टिवा सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया.

विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि हादसा रात करीब 2:30 बजे सयाजी चौराहे के पास हुआ. सयाजी पेट्रोल पंप की ओर से चौराहे पर मुड़ रही एक्टिवा नम्बर एमपी 20 एसएल 8410 को बापट चौराहे की तरफ से विजय नगर आ रही तेज रफ्तार कार एमपी 13 सीई 2080 ने सामने से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े और एक्टिवा काफी दूर तक घिसटती चली गई.

हादसे में घायल युवक की पहचान हर्ष सोनी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है, फिलहाल विजय नगर क्षेत्र में रहकर बैंकिंग की तैयारी कर रहा है. वहीं घायल युवती भवानी यादव सतना की निवासी है, जो स्कीम नंबर 78 में रहती है और एक निजी कंपनी टास्क सोर्स में काम करती है. घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है, जिस पर ‘करणी सेना परिवार’ लिखा हुआ था. कार चालक सुमित ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी का कहना है कि शुरुआती जांच में कार की रफ्तार काफी तेज होना सामने आया है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

ट्रैफिक प्रहरी अभियान से जुड़कर माँ–बेटे ने पलासिया चौराहे पर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Fri Jan 2 , 2026
इंदौर: नए साल की शुरुआत जहां अधिकतर लोग जश्न और मौज-मस्ती में करते हैं, वहीं इंदौर में एक माँ–बेटे ने इसे समाज सेवा और सड़क सुरक्षा के संकल्प के साथ शुरू कर मिसाल कायम की. एक बच्चे की जिज्ञासा ने न सिर्फ उसकी सोच को दिशा दी, बल्कि आसपास मौजूद […]

You May Like