
नगर परिषद सरई का मामला, नाला में अतिक्रमण करने की तहसीलदार के यहा पहुंची शिकायत
नवभारत न्यूज
सरई 22 जनवरी। सरई नगर परिषद वार्ड क्रमांक 14 में राधेश्याम गुप्ता द्वारा सरई झुरही मेन रोड के किनारे नदी को अपना पट्टा बता करके मकान बनाने का सिलसिला जारी है। हालांकि इसका विरोध सरई तहसील में लिखित आवेदन पत्र के माध्यम से सरई तहसीलदार को जानकारी दी गई। लेकिन जांच के उपरांत पाया गया की नदी में भूमि स्वामी का पट्टा है। लेकिन नाला के अंश भाग में अतिक्र मण किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 14 मुख्य मार्ग के किनारे राधेश्याम गुप्ता के द्वारा भवन का निर्माण कार्य अपने स्वामित्व की भूमि में मकान बनाया जा रहा है। इसी बीच उनके घर से सटे एक विशाल नाला है और नाले पर ही मकान का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जहां स्थानीय नागरिकों ने अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार सरई चंद्रशेखर मिश्र के यहां लिखित शिकायत की गई। बताया जा रहा है कि तहसीलदार ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को स्थल का निरीक्षण कर आरजी की पैमाइश करने के लिए निर्देशित किया। आज दिन बुधवार दोपहर के बाद राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी निर्माण स्थल पहुंच उक्त जमीन आराजी के पैमाइश किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक ने पाया कि नाले के अंश भाग में राधेश्याम गुप्ता के द्वारा भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। राजस्व निरीक्षक ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कोई जब तक न्यायालय से किसी प्रकार का निर्णय नहीं आ जाता तब तक भवन का निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। फिलहाल उक्त निर्माण कार्य को राजस्व अमले ने रोक लगा दिया है , साथ ही यह भी संदेश दिया है कि सरकारी जमीन, नदी नालों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जावेगी।
