पांढुरना: रेलवे स्टेशन मार्ग के किनारे एक युवक द्वारा दूसरे युवक पर लोहे के हुक से किए गए प्राणघातक हमले के बाद गंभीर रूप से घायल हुए ग्राम गुजरखेडी निवासी सुनील सलामें को नागपुर रेफर किया गया था,जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
गौरतलब हो कि बीते दिवस शुक्रवार की शाम को नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग किनारे दो दोस्तों में हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया,ग्राम जुनापानी ढाना निवासी विलास पिता रामदास कुसराम ने आवेश में आकर अनाज के बोरे उठाने वाले लोहे के हुक से ग्राम गुजरखेडी निवासी सुनील सलामे के छाती तथा गर्दन पर प्रहार किया,जिससे खून से लहूलुहान हालत में इसे नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद इसे नागपुर रेफर किया गया था.
सूत्रों की माने तो उपचार के दौरान आज शनिवार को इसकी नागपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। हाला कि शनिवार के देर शाम तक मृतक का शव इसके गृह ग्राम गुजरखेडी नहीं पहुंचा,परिवारजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन समाचार की इन पंक्तियों के लिखे जाने तक इनसे संपर्क नहीं हो पाया वे सभी नागपुर में ही है।
