
अब्दुल रहमान खान सारनी। सतपुड़ा पावर प्लांट की लंबे समय से बंद पड़ी चार बड़ी इकाइयों को नीलामी मात्र 342 करोड़ में हुई है। वहीं दूसरी तरफ पावर प्लांट के अधिकारी पुरानी इकाइयों की अच्छी कीमत मिलने की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं पुरानी इकाइयों को खरीदने वाली कंपनी ने आनन फानन मे 34 करोड़ रुपए जमा करा दिए हैं। बताया जाता हैं कि चार पुरानी इकाइयों की अनुमानित लागत एक हजार करोड़ के आसपास आंकी गई थी। उक्त इकाईयो को साठगांठ कर कलकत्ता की एक कंपनी को मात्र 342 करोड़ में बेच दिया है। बताया जाता है कि 1984 में बिजली उत्पादन करने वाली इकाईयों को लंबे समय तक बंद रखने के बाद बेच दिया है। बताया जाता है कि पावर प्लांट की 200 मेगावाट क्षमता वाली छह नंबर एवं 210 मेगावाट क्षमता वाली 7,8,9 ईकाई की अनुमानित कीमत एक हजार करोड़ के आसपास आंकी गई थी। पावर जनरेटिंग कंपनी ने चार बड़ी इकाइयों को मात्र 342 करोड़ में कलकत्ता की कंपनी को बेच दिया है।गौरतलब हैं कि 62,5 मेगावाट क्षमता वाली पांच इकाईयों को 74 करोड़ रुपए के आसपास बेचा गया था। जबकि पांचों इकाइयों की अनुमानित लागत 120 करोड़ आंकी गई थी।
इनका कहना है
पावर प्लांट की पुरानी चार बड़ी इकाइयों की नीलामी 342 करोड़ रुपए में हुई है। पुरानी इकाइयों की कीमत अच्छी मिली है।
एसएन सिंह,एडिशनल चीफ इंजिनियर पावर प्लांट सारनी
