सड़क हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित तीन घायल

मुरैना, 08 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में भिंड से मुरैना आ रहे डिप्टी कलेक्टर का वाहन आज अचानक पलटकर एक खाई में गिर गया, जिससे डिप्टी कलेक्टर और वाहन चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पोरसा के चिकित्सकों ने उन्हें ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डिप्टी कलेक्टर विकास केमोर भिंड से चंबल संभाग के मुरैना मुख्यालय पर किसी सरकारी कार्य से आ रहे थे। तभी उनका वाहन मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे एक वृद्ध को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पांच फीट गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया, जिससे डिप्टी कलेक्टर श्री केमोर और वाहन चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए तत्काल पोरसा के अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Next Post

चुघ ने की कालिया के आवास पर हुए हमले की निंदा

Tue Apr 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के जालंधर में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) की आपदा […]

You May Like