सिंगरौली: जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सरई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहन और रेत की कुल कीमत करीब 5 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 78/26 के तहत धारा 303(2) एवं 317(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक सूरज सिंह, प्रभारी थाना सरई के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम जमगड़ी रेलवे पुल के पास दबिश देकर बिना नंबर का नीले रंग का सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर, जिसमें अवैध रेत लदी ट्रॉली थी, मौके से जब्त कर लिया . पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये तथा उसमें लदी रेत की कीमत करीब 5 हजार रुपये है।
जब्त वाहन को थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन स्वामी की पहचान कर उसके खिलाफ भी साक्ष्य के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन को राजसात करने के लिए कलेक्टर सिंगरौली को पृथक से प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सूरज सिंह, सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक अनुराग मिश्रा, प्रधान आरक्षक ओमकारनाथ कुशवाहा, प्रधान आरक्षक हरिभजन सिंह, आरक्षक रिंकू धाकड़, आरक्षक तेजभान सिंह और आरक्षक संतोष राठौर की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी
