गुढ़ तहसील में अचानक पहुंचे रीवा कलेक्टर, किसानों ने घेरकर सौंपे आवेदन

रीवा। रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक गुढ़ तहसील कार्यालय पहुंच गए। कलेक्टर के पहुंचने की जानकारी मिलते ही तहसील में मौजूद किसानों ने उन्हें घेर लिया और अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे।

किसानों ने कलेक्टर के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए उनके निराकरण की मांग की। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम सुधाकर सिंह, तहसीलदार अरुण यादव और नायब तहसीलदार महिमा पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कलेक्टर के अचानक दौरे से तहसील कार्यालय में हलचल देखने को मिली। अब किसानों को अपनी शिकायतों के जल्द समाधान की उम्मीद है।

Next Post

शीतला माता हादसा: सपा की मांग—मृतक परिवारों को 50 लाख मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी

Tue Oct 27 , 2026
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये सहायता राशि और एक पात्र सदस्य को सरकारी नौकरी […]

You May Like