जबलपुर:गढ़ा थानांतर्गत बी टी तिराहा स्थित बी टी कम्पाउन्ड में सांयकाल साढ़े सात बजे एक तीन फीट लंबी सडक़ मार्ग से निकल कर एक किराना दुकान में जा घुसी जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई।
स्थानीय टोनी भाईजान ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए गोह को पकडक़र बरगी के जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ी गई मादा गोह बिल्कुल भी ज़हरीली नहीं होती है।
