भोपाल: प्रान्त में 5 वीं और 8 वीं के लिए हुई बोर्ड परीक्षाओं का नतीजा आज दोपहर 1 बजे आ जायेगा। इन नतीजों को राज्य शिक्षा केंद्र के वेबपोर्टल देखा जा सकेगा। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा यह परिणाम दोपहर 1 बजे जारी होगा।
राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने बताया कि पहले नतीजे पोर्टल पर जारी होंगे फिर उसके बाद परिणाम को राज्य शिक्षा केंद्र के वेबपोर्टल जो कि ww.rskmp.in/result.aspx है उस पर भी देखा जा सकेगा।
