एक्सीडेंट: दो की मौत, एक घायल

जबलपुर। कुण्डम सूपावारा के आगे शनि मंदिर के सामने हुए एक्सीडेंट में दो की मौत हो गई जबकि एक घायल है।

पुलिस के मुताबिक दरबारी सिह परस्ते 35 वर्ष निवासी ग्राम मखरार कुण्डम ने बताया कि उसके बडे भाई का बेटा ललित परस्ते एवं उसके चाचा का लडका छोटू परस्ते कुण्डम गये थे मुकेश मरावी ने फोन कर सूचना दी कि ललित परस्ते, छोटू परस्ते एवं सुदीना मरावी का सूपावारा के आगे शनि मंदिर के सामने एक्सीडेंट हो गया है तीनों के सिर हाथ में चोटे हैं, जिन्हे एम्बूलेंस से कुण्डम अस्पताल लेकर जा रहे है। सूचना मिलने पर तुरंत परिजनो के साथ कुण्डम अस्पताल पहुंचा जहॉ सुदीना मरावी को भर्ती कर लिया गया। उसके चचरे भाई छोटू परस्ते 23 वर्ष, भतीजे ललित परस्ते 15 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर एक्सीडेंट कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इसका पता लगा रही है।

Next Post

स्कूल बस और कार भिड़ीं, सभी 9 बच्चे सुरक्षित

Thu Dec 4 , 2025
खंडवा। कोटवाड़ा–सतवाड़ा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार और स्कूल बस की जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। कार और स्कूल बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि […]

You May Like