मॉस्को, 08 मई (वार्ता) जर्मनी के नये चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा है कि यूरोपीय सुरक्षा के लिए रूस सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है।
श्री मर्ज़ ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह टिप्पणी की जिसका प्रसारण वेल्ट टेलीविज़न चैनल द्वारा किया गया।
उन्होंने कहा कि यूरोप की निवारक प्रणाली और रक्षा क्षमता को तुरंत मजबूत किया जाना चाहिए।
फरवरी 2024 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन के साथ एक साक्षात्कार में विस्तार से बताया कि रूस, नाटो देशों पर हमला नहीं करने जा रहा है, इसका कोई मतलब नहीं है।रूसी नेता ने कहा कि पश्चिमी राजनेता घरेलू समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए नियमित रूप से एक काल्पनिक रूसी खतरे से अपने लोगों को डराते हैं।
