
जबलपुर। चरगवा थाना अंतर्गत बिजोरी में एक शादी वाले घर में अचानक आग लग गई देखते-देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया था इस हादसे में दहेज में देने के लिए रखे गए 20 लाख रुपए और 15 लाख रुपए के जेवरात समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बिजोरी में रहने वाले मुन्नालाल राय की बेटी की शादी थी जिन्होंने अपनी बेटी के दहेज में देने के लिए 20 लाख रुपए नगद ,जेवर फर्नीचर अन्य समान जोड़कर रखा हुआ था, गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से नगदी रुपए, जेवर समेत समेत गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
