
जबलपुर। बढ़ते अपराधों पर नकेल कसने के साथ अपराधियों की धरपकड़, शिनाख्तगी और चालानी कार्यवाही में सीसीटीव्ही कैमरे की अहम भूमिका होती है। पुलिस की तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीव्ही कैमरों से निगहबानी बढ़ाने संवेदनशील क्षेत्र में 250 और सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगेंगे।
दरअसल पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के आदेश पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के थाना प्रभारियों द्वारा नागरिकों, व्यापरियों, स्थानीयजनों की बैठकें ली गई और सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्र में सी.सी.टी.व्ही. कैमरे अवश्यक रूप से लगवाये जाने स्थान चिन्हित कर जन सहयोग से जल्द ही 250 सीसीटीव्ही कैमरे लगाये जाने चर्चा की गयी। कोतवाली, लार्डगंज, मदनमहल, ओमती, बेलबाग, सिविल लाईन, गढ़ा, रांझी, हनुमानताल, केण्ट, गोरखपुर,ग्वारीघाट, संजीवनी नगर, खमरिया, गोराबजार, माढोताल, विजयनगर, गोहलपुर, तिलवारा, कटंगी, गोसलपुर, बरेला, भेड़ाघाट थाना प्रभारी द्वारा बैठकें ली गयी।
627 कैमरों से होती है निगरानी-
वर्तमान में 627 कैमरों से निगरानी होती है। जिनकी सीधी मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम से होती है। ये कैमरे अपराधियों की धरपकड़ के साथ ट्रैफिक व्यवस्था में अहम रोल निभाते हैं।
