बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, पांच घरों में तोड़फोड़

जबलपुर।‌ रांझी थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती तलैया झंडा चौक में हथियारों से लैस बदमाशों ने बुजुर्ग पर बका से जानलेवा हमला किया और पांच घरो में तोड़फोड़ कर फरार हो गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक नेतराम चौधरी 62 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती तलैया झंडा चौक के घर में गगन बिरहा, पवन, अप्पू, गोल्डी

घुस गए और बका, डंडा एवं बेसबाल के डंडे से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचा दी, इसके बाद गृहस्थी के समान में तोड़फोड़ कर दी।

उसके बाद रंजो साहू, रानी चक्रवर्ती, ममता राय, इंद्रवती लोधी के घर में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। घायल को तत्काल उपचार के लिए शासकीय अस्पताल रांझी भिजवाया गया जहां से मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

सीएम डॉ यादव को आनंदपुर धाम के गुरु महाराज का श्रीप्रसाद दिया गया

Mon Apr 21 , 2025
भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को स्टेट हैंगर पर अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गुरु महाराज का श्रीप्रसाद प्रदान किया और आनंदपुर धाम पधारने के लिए आभार व्यक्त कर पुनः पधारने का आग्रह भी किया। Facebook Share […]

You May Like