40 बीघा खेत में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत से पाया काबू

नीमच। जिले के कानाखेड़ा गांव में बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से एक खेत में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने देखते ही देखते चार किसानों के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें अशोक नागदा और सालीग्राम नागदा के खेत भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 40 बीघा क्षेत्र में फैली फसलें और सूखी घास जलकर राख हो गईं।

ग्रामीणों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसानों को पशु के सुखदेव व चारे का नुकसान का सामना करना पड़ा है।

Next Post

फारेस्ट रेंजर 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ाया

Wed Apr 9 , 2025
बाग। इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही में आरोपी वैभव उपाध्याय, फॉरेस्ट रेंजर, वन परिक्षेत्र बाग ,जिला धार को एक लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया । आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर पर उपस्थित होकर राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को शिकायत की कि मेरे […]

You May Like