आवारा खूंखार श्वानों ने 2 साल के मासूम को नोंच डाला! 

महू। इन दिनों आवारा खूंखार श्वानों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां आए दिन अकेले निकलने वाले राहगीरों पर तो आवारा श्वान हमला कर ही रहे हैं। एक दिन पूर्व ही ग्राम पंचायत डोंगरगांव स्थित डीएचएल कॉलोनी में 2 साल के मासूम पर 15 से 20 आवारा श्वान ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी किया। मासूम का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक दो साल के मासूम छोटे बच्चे पर करीब 15-20 श्वानों ने झुंड बनाकर हमला कर दिया। उसके परिजन बताते हैं, जिसमें मासूम को 50 टांके लगे हैं। उक्त मामले की शिकायत करते हुए 2 वर्षीय मासूम के पिता मोहम्मद फैजान ने तहसीलदार विवेक सोनी को बताया कि जब उनका पुत्र अबू बकर कॉलोनी में खेल रहा था तभी अचानक उसे पर 15-20 श्वानों ने हमला कर दिया। वहीं पहले भी कॉलोनी में आवारा श्वान लोगों पर हमला करते रहे हैं।

शहर में भी आए दिन होती है डॉग बाइट की घटनाएं

बता दे कि महू शहर में भी आए दिन अब आवारा श्वानों की संख्या बढ़ती जा रही है। किशनगंज स्थित कॉलोनियों में भी इंदौर नगर निगम क्षेत्र से लाकर महू तहसील में आवारा श्वान छोड़े जा रहे हैं। जिसके चलते डॉग बाइट की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा शहर के विभिन्न चौराहो पर भी दर्जनों से अधिक आवारा फालतू श्वान देखे जाते हैं। जो अकेले दिखने वाले व्यक्ति पर निशाना साधते हैं। साथ ही बाइक सवारों पर हमला करते हुए नजर आते हैं। इसी वजह से शासकीय मध्य भारत अस्पताल में भी रेबीज इंजेक्शन लगाने वालों की संख्या भी बढ़ते जा रही है। जबकि यहां पर कई बार इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं।

Next Post

भामल की नुक्कड़ नाटक टीम को PHQ ने किया सम्मानित

Thu Jul 31 , 2025
झाबुआ। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए गए 15 दिवसीय नशे से दूरी है जरूरी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत झाबुआ जिले में विविध नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान को जनसामान्य तक प्रभावशाली तरीके से पहुंचाने हेतु पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल की पहल पर भामल ग्राम की युवाओं से गठित […]

You May Like