ग्वालियर: जब नशे का नाश होगा तभी देश का विकास होगा। यह बात माधव विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शासन द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नई सड़क पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को बतायी गई।
विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जिसमें उन्होंने बताया किस प्रकार से शराबी शराब पीकर स्वयं का जीवन तो बर्बाद करता ही है इसके साथ ही अपने पूरे परिवार को भी बर्बाद कर देता है, किस प्रकार से लोग बीड़ी सिगरेट पुड़िया तंबाकू ड्रग्स इत्यादि का सेवन करके अपने साथ साथ अपने परिवार को भी नष्ट कर देते हैं ये सब नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताने का प्रयास किया। यह कार्यक्रम डॉ. नीति पांडे कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित किया गया।
