ऑस्ट्रेलिया की फुटबॉल टीम फीफा विश्वकप में लगातार छठी बार लेंगी हिस्सा

सिडनी, 01 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की फुटबॉल टीम 11 जून से शुरु होने वाले फीफा विश्वकप 2026 में लगातार छठी बार हिस्सा लेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम क्वालिफाइंग ग्रुप में जापान के बाद दूसरे स्थान पर रही थी।

पिछली बार, कतर 2022 में,ऑस्ट्रेलिया की फुटबॉल टीम, जिसे सॉकरूज के नाम से भी जाना जाता है ने राउंड ऑफ 16 में पहुंचकर विश्वकप में अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन दोहराया था। वहा, ऑस्ट्रेलिया को बाद में चैंपियन बनी टीम अर्जेंटीना के हाथों 2-1 से करीबी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका में होने वाले टूर्नामेंट में वे और भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगे।

टोनी पोपोविक की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल टीम ग्रुप डी में तुकिर्ये के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद उनका मुकाबला सह-मेजबान अमेरिका और फिर वे पैराग्वे के साथ होगा।

 

 

Next Post

विपुल ऑर्गेनिक्स का तिमाही मुनाफा 152 प्रतिशत बढ़ा

Mon Jun 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) पिगमेंट और डाई बनाने वाली प्रमुख रसायन कंपनी विपुल ऑर्गेनिक्स को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में समेकित आधार पर 1.97 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो एक साल पहले की तुलना में 152 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल दिखाता है। कंपनी ने सोमवार […]

You May Like