जेल में बंद आरोपी के भाई ने दुष्कर्म पीडि़ता को धमकाया

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में जेल मेें बंद आरोपी के भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म पीडि़ता को धमकाया। साथ ही बयान न बदलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।पुलिस के मुताबिक गंगानगर पास रहने वाली 38 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 सितम्बर 25 को सबान खान के बडे भाई गुड्डू उर्फ रहमत खान के खिलाफ संजीवनीनगर थाने में उसने बलात्कार, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामले में गुड्डू उर्फ रहमत जेल में बंद है। इसी बात को लेकर जब वह अपने पति, मुहबोले भाई के साथ घर के बाहर टहल रही थी, तभी सबान खान एवं नानू मोटर सायकिल से आये और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगे कि तुम मेरे भाई गुड्डू उर्फ रहमत के खिलाफ जो रिपोर्ट की हो उसे वापस ले लो, कोर्ट में अपना बयान बदल दो नहीं तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

फिल्म 'स्टोलेन' को एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2025 में दो नॉमिनेशन मिलने पर अभिषेक बनर्जी ने खुशी जताई

Tue Oct 7 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने फिल्म ‘स्टोलेन’ को एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स 2025 में दो नॉमिनेशन मिलने पर खुशी जताई है। अभिषेक बनर्जी इन दिनों अपनी फिल्म स्टोलेन की सफलता से बेहद खुश हैं। यह फिल्म लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है और अब इसे एशियन […]

You May Like