ग्वालियर पुलिस ने वाहन चेकिंग में पकड़े दो गांजा तस्कर, डेढ़ किलो से अधिक मादक पदार्थ जप्त

ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत अहम कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1 किलो 438 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपियों की बाइक भी जप्त की गई है।पुलिस टीम को अबाडपुरा मुर्गी फार्म के पास केंसर पहाड़िया रोड पर चेकिंग पर लगाया गया था। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी07-एमएन-4218 पर सवार दो युवक पुलिस को देखते ही बाइक पलटाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

पकड़े गए युवकों की तलाशी में बड़ी मात्रा में गांजा मिला। गौरव कुशवाह की टी-शर्ट के भीतर छुपाए कपड़े के थैले में 1,220 ग्राम गांजा एवं हेमंत वित्तल उर्फ सार्थक की कमर और पैंट की जेब में रखी पॉलीथिन पुड़ियों में कुल 218 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों से मिली कुल 1 किलो 438 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी बाजार कीमत करीब 30,000 रुपये आंकी गई है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कम्पू में अपराध क्रमांक 79/26 के तहत धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लाया जा रहा था और किन ठिकानों तक इसकी आपूर्ति होती थी। पूछताछ में इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Next Post

ईरान युद्धविराम के लिए सहमत, अराघची ने की शरीफ की सराहना

Wed Apr 8 , 2026
तेहरान, 08 अप्रैल (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश अमेरिका के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम के लिए सहमत हो गया है और इस दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। श्री अराघची ने युद्धविराम समझौता करवाने […]

You May Like