तीसरे एकदिवसीय में धीमी ओवर गति के लिए दक्षिण अफ्रीका पर लगा जुर्माना

दुबई, 08 सितंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

दक्षिण अफ्रीका पर यह कार्रवाई एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जवागल श्रीनाथ की ओर से गई। दक्षिण अफ्रीका को निर्धारित समय से एक ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया। मैदानी अंपायर नितिन मेनन और रसेल वॉरेन, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने यह आरोप लगाये गये थे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियम तहत खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार न्यूनतम ओवर गति के अपराध के दोषी पाये जाने पर खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में अपनी टीम द्वारा फेंके गए प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने अपराध और प्रस्तावित दंड स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

Next Post

भारतीय महिला हॉकी टीम सिंगापुर को 12-0 से रौंदकर सुपर चार में

Mon Sep 8 , 2025
हांगझोऊ (चीन), 08 सितंबर (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर के खिलाफ 12-0 की शानदार जीत के साथ महिला एशिया कप 2025 के सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय महिला टीम के लिए नवनीत ने (14वें, 20वें, 28वें) और मुमताज ने (दूसरे, 32वें, 39वें) मिनट में […]

You May Like