महेन्द्र सिंह गुर्जर ने संभाला कांग्रेस का जिला नेतृत्व

मंदसौर। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर बुधवार को महेन्द्रसिंह गुर्जर ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पदभार ग्रहण से पूर्व गुर्जर ने मंदिरों व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सोशल मीडिया की ‘रिल’ से नहीं, बल्कि फील्ड में वास्तविक काम करके मजबूत करना होगा। अनुशासनहीनता व पार्टीविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन में योग्य युवाओं व जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर विधायक विपिन जैन, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा सहित वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। दो महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली।

Next Post

खुर्शीद कांग्रेस विदेश विभाग के प्रमुख नियुक्त

Wed Aug 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने पूर्व विदेश मंत्री तथा वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद को पार्टी के विदेश विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री खुर्शीद तथा उनके दो सहयोगियों की नियुक्ति को मंजूरी […]

You May Like