नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने पूर्व विदेश मंत्री तथा वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद को पार्टी के विदेश विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बुधवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्री खुर्शीद तथा उनके दो सहयोगियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने विदेश मामलों के विभाग में बिजेंद्र सिंह तथा डॉ आरती कृष्णा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। अब तक इस पद पर रहे वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की प्रशंसा करते हुए पार्टी ने उनके कार्यकाल को सराहनीय बताया है।
