दमोह:जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हिन्नाई-उमरी के समीप सड़क दुर्घटना में ट्रेवल्स क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हंड्रेड डायल पहुंची और हंड्रेड डायल में मौजूद आरक्षक तुलसी और प्रमोद ने पहुंच कर जानकारी ली और मौजूद सरपंच के द्वारा क्षतिग्रस्त वाहन को ट्रैक्टर की मदद से अलग किया.
बता दें कि ट्रेवल्स में सवार व्यक्ति सभी कर्नाटक के है. जो दर्शन करने यूपी अयोध्या गए हुए थे. तभी लौटते समय ब्रेकर मिलने से आगे जा रहे ट्रक में ब्रेक लगाते समय पीछे से टक्कर लग गई. जिससे ट्रेवल्स आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने पर यात्रियों को मामूली सी चोटे आई हैं, मौके पर मौजूद सरपंच द्वारा व्यवस्थाएं की गई है
