स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के लिए निगमायुक्त अग्रिम कुमार का एक्शन प्लान, 15 दिन में दिखेगा बदलाव*

जबलपुर। स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग, मजबूत टीमवर्क, निर्धारित कार्ययोजना और कार्यों का सत्यापन आवश्यक है। सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता एवं तत्परता से निर्वहन करें, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 15 दिनों की समय-सीमा निर्धारित करते हुए कहा कि इस अवधि में सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और मैदानी कार्यों की निगरानी को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुधार के प्रयासों में लापरवाही या उदासीनता बरतने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बेहतर मॉनिटरिंग सिस्टम और मजबूत टीम पर जोर
निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम को दुरुस्त करने तथा बेहतर समन्वय के साथ टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी स्पष्ट होनी चाहिए, जिससे कार्यों की नियमित समीक्षा की जा सके और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके। इस दौरान निगमायुक्त ने सफाई कार्यों की स्थिति का आकलन करने के लिए इन-आउट कंप्लायंस सुनिश्चित करने तथा किए गए कार्यों का विधिवत वेरिफिकेशन कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, संबंधित क्षेत्रों का नजरी नक्शा तैयार करने, सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

चेकलिस्ट और बीट प्लान से व्यवस्थित होगी सफाई

निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि शहर में सफाई कार्य निर्धारित चेकलिस्ट और बीट प्लान के अनुसार ही संचालित किए जाएं। प्रत्येक क्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी तय हो तथा नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा की जाए। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था केवल सफाई कार्य कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी नियमित निगरानी और कार्य की गुणवत्ता का सत्यापन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने के लिए लगातार जागरूक किया जाए।
उन्होंने कहा कि बार-बार समझाइश देने के बावजूद यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार स्पॉट फाइन की कार्रवाई की जाए। इसका उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना और शहर के सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखना है।

समन्वय और जवाबदेही से स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

निगमायुक्त अग्रिम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निगरानी तंत्र मजबूत करने, कार्यों का सत्यापन करने, सफाई मित्रों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, सौरभ मिश्रा, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा सहित सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वच्छता निरीक्षक उपस्थित रहे।

Next Post

मास्टर प्लान: 30 दिन में दर्ज हुईं आपत्तियाँ, अब शेष 60 दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया

Fri Oct 30 , 2026
भोपाल। शहर के भविष्य की दिशा तय करने वाले मास्टर प्लान पर आई आपत्तियों की छंटनी का काम जारी है। नगर तथा ग्राम निवेश (टीएंडसीपी) कार्यालय में फिलहाल यह देखा जा रहा है कि मास्टर प्लान के किस प्रावधान, सड़क, भू-उपयोग और क्षेत्र को लेकर कितनी आपत्तियां मिली हैं। शासन […]

You May Like