बाबू जगजीवन राम की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपने जीवनभर गरीब, कमजोर और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए सशक्त आवाज उठाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनका संघर्ष प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि बाबू जगजीवन राम का पूरा जीवन शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाबू जगजीवन राम के आदर्श और विचार आज भी समाज को आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं और सभी को उनसे प्रेरणा लेकर समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

Next Post

गृह निर्माण ऋण घोटाले में निखरा गिरफ्तार

Sun Apr 5 , 2026
रायपुर, 05 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने करीब ढाई दशक पुराने गृह निर्माण ऋण घोटाले में कार्रवाई करते हुए सहकारी आवास संघ मर्यादित भोपाल के तत्कालीन प्रबंधक प्रदीप कुमार निखरा को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी रविवार को दी गई। मामले में इससे पहले 18 […]

You May Like