सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर में शामिल हुए मंत्री कुशवाह

ग्वालियर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को ग्वालियर दक्षिण के कम्पू स्थित महावीर भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता की। सांसद भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति मनोज तोमर और भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मंत्री कुशवाह ने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है, जो जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। समाज में सेवा और समर्पण की भावना मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का माध्यम है। रक्तदान जैसे सेवा कार्य मानवता और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, अनिल सांखला, कमल माखीजानी, जवाहर प्रजापति और विनय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में रक्तदाता मौजूद रहे। सेवा से बड़ा कोई संकल्प नहीं, मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं, संदेश के साथ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

Next Post

ग्वालियर के पेट्रोल पंपों पर महिलाओं के लिए शक्ति दीदी बनने का अवसर

Thu Sep 17 , 2026
ग्वालियर,  ग्वालियर जिले में ‘शक्ति दीदी’ नवाचार जरूरतमंद महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई राह बन रहा है। नवाचार की सफलता से प्रेरित होकर पेट्रोल पंप संचालक महिलाओं को फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में रोजगार देने के लिए आगे आए हैं। शहर के ग्यारह पेट्रोल पंपों पर […]

You May Like