
ग्वालियर, ग्वालियर जिले में ‘शक्ति दीदी’ नवाचार जरूरतमंद महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई राह बन रहा है। नवाचार की सफलता से प्रेरित होकर पेट्रोल पंप संचालक महिलाओं को फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में रोजगार देने के लिए आगे आए हैं। शहर के ग्यारह पेट्रोल पंपों पर सत्रह शक्ति दीदियों की आवश्यकता है। इच्छुक महिलाएं कलेक्ट्रेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।
सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन के अनुसार हुरावली एचपीसीएल सर्विस सेंटर, मेम्बर एनर्जी सेंटर सिरोल रोड, कामतानाथ फिलिंग स्टेशन बड़ागांव, सांई हरीलीला डीबी सिटी के सामने, बीपी सेल्स शहीद गेट मुरार, इन्द्रप्रस्थ फिलिंग स्टेशन गोले का मंदिर, सुविधा फ्यूल्स कम्पू, सेठ रठीलाल बेचारदास फूलबाग, शीला संस दीनदयालनगर के सामने, इन्द्रा ऑटो रायरू और सुरेन्द्र ऑटो रायरू में शक्ति दीदी की जरूरत है।
