मुहूर्त पर 9,101 प्रति क्विंटल खुला कपास का भाव,केैलाश इंडस्ट्री में हुआ शुभारंभ

सौसर : क्षेत्र में सफेद सोना के नाम से पहचानी जाने वाली किसानों की प्रमुख नकदी फसल कपास की नई आवक जिनिंग इकाइयों में शुरू हो गई है। बेरड़ी स्थित कैलाश इंडस्ट्रीज में बुधवार को कपास खरीदी का मुहूर्त किया गया, जहां शुरुआती बोली 9,101 रुपये प्रति क्विंटल पर खुली।​ सीजन की पहली आवक के अवसर पर इंडस्ट्री के संचालक राधेश्याम सुदा एवं कैलाश सुदा ने अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों का आत्मीय स्वागत व सम्मान किया। इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चन कर मुहूर्त की खरीदी संपन्न कराई गई।
​ मुहूर्त पर 9,101 रुपये का भाव मिलने से किसानों ने प्राथमिक तौर पर संतोष व्यक्त किया है। हालांकि, क्षेत्र के किसानों का कहना है कि खाद, बीज, कीटनाशक और मजदूरी की बढ़ती लागत को देखते हुए यह भाव नाकाफी है। किसानों ने मांग उठाई है कि उत्पादन लागत और मेहनत के आधार पर कपास का दाम कम से कम 15,000 रुपये प्रति क्विंटल तक होना चाहिए, तभी उन्हें सही मुनाफा मिल सकेगा। इस अवसर पर पुूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहोड़, भाजपा नेता इंदर चंद्र डागा, दिलीप बतरा, सहित कपास व्यापारी उपस्थित थे।

Next Post

बायपास पर ट्रक का टायर फटने के बाद एक किमी लंबा जाम लगा, सड़क पर फंसीं रहीं एम्बुलेंस और यात्री बसें

Wed Oct 21 , 2026
मुरैना: अंबाह के नए बायपास अप्रोच रोड पर ट्रक का टायर फटने से करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ओवरब्रिज के नीचे ट्रक सड़क के बीच में खड़ा हो गया, जिससे मुरैना-अंबाह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। जाम में एम्बुलेंस और यात्री बसें भी फंस गईं। एक […]

You May Like