मप्र सब जूनियर मेंस हॉकी टीम के लिए 31 मई से दो दिवसीय ट्रायल

इटारसी। हॉकी मध्यप्रदेश सब जूनियर मेन टीम का सलेक्शन कैंप इटारसी के गांधी मैदान पर 31 मई एवं 1 जून को लगेगा। इस कैंप के माध्यम से चैनई में होने वाली 15 वी हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप के लिए टीम चयनित होगी।

जिला हॉकी संघ के सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में 1 जनवरी 2009 के बाद जन्मे बच्चे भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए खिलाडिय़ों का हॉकी इंडिया से पंजीयन होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इसी तरह से हॉकी मप्र सब जूनियर वीमंस टीम का सिलेक्शन कैंप गुना मध्यप्रदेश में 14 एवं 15 जून को लगेगा। यह प्रतियोगिता रांची झारखंड में होगी। इस प्रक्रिया में भाग लेने वाली गल्र्स का जन्म 1 जनवरी 2009 के बाद का होना और हॉकी इंडिया में पंजीयन होना अनिवार्य है।

 

Next Post

बिजली संकट पर कांग्रेस का आंदोलन, भाजपा की FIR दर्ज करने की मांग

Tue May 27 , 2025
इटारसी। रामपुर गुर्रा समेत आसपास के गांवों में बिजली कटौती और लाइन काटे जाने से परेशान किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल के नेतृत्व में गुर्रा बिजली सब स्टेशन का घेराव कर चक्का जाम किया। कांग्रेस की मांग थी कि किसानों के बिजली बिल माफ […]

You May Like