भोपाल को मिले 4 शव वाहन, विधायक ने दिखाई हरी झंड़ी

भोपाल। जिले में मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल के लिए चार शव वाहनों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. बुधवार को विधायक भगवान दास सबनानी ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद ब्रजला सचान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव सहित अस्पताल एवं एंबुलेंस स्टाफ उपस्थित रहे.

शव वाहन राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय संस्थाओं में रोगी अथवा दुर्घटना पीड़ित के उपचार के दौरान मृत्यु उपरांत मृतक को उसके निवास स्थल या शमशान घाट तक नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाएंगे. वाहन जिले की सीमा के अंदर संचालित किए जाएंगे। ये सुविधा 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहेगी.

भोपाल जिले में इस वाहन सुविधा की शुरुआत करते हुए विधायक सबनानी ने कहा कि मध्य प्रदेश की संवेदनशील सरकार मरीजों के उपचार के लिए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा ही रही है. साथ ही साथ मरीज की मृत्यु के उपरांत शवों को सम्मानपूर्वक उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है.

Next Post

बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर लायसेंस होंगे निरस्त 

Wed Jul 30 , 2025
इंदौर। शहर में मोटरयान अधिनियम का सख्ती से पालन करवाने के लिए बिना हेलमेट वाहन चलाने पर आरटीओ ने लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए है। साथ हो आरटीओ ने विभाग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वे कार्यालय हेलमेट पहनकर आए। मोटरयान […]

You May Like