शहर की सभी बंद एवं खराब स्ट्रीट लाइटें हों दुरुस्त – डॉ नागार्जुन 

सतना। आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने विद्युत शाखा की समीक्षा करते हुए शहर की सभी बंद एवं खराब स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित कर तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगामी पर्वों से पहले आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर शहर की प्रकाश व्यवस्था सुचारु सुनिश्चित की जाए।

आयुक्त ने प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत अमले को वार्ड एवं क्षेत्रवार निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि बंद अथवा खराब लाइटों को ठीक करने के लिए केवल शिकायत मिलने का इंतजार न किया जाए। अमला स्वयं मैदानी निरीक्षण कर ऐसी लाइटों को चिन्हित करे और प्राथमिकता के साथ सुधार सुनिश्चित करे। बैठक में विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण करने तथा लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

स्थायी समाधान पर बल

जिन स्थानों पर बार-बार स्ट्रीट लाइट बंद होने अथवा तकनीकी खराबी की समस्या सामने आ रही है, वहां केवल तात्कालिक सुधार के बजाय समस्या के मूल कारण की पहचान कर स्थायी समाधान करने को कहा गया। बैठक में विद्युत शाखा के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विशेष निगरानी के निर्देश

आयुक्त ने प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं अधिक आवागमन वाले स्थानों की प्रकाश व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत अमला मैदानी स्तर पर सक्रिय रहे और सुधार कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के लिए शहर की प्रकाश व्यवस्था लगातार सुचारु बनी रहे।

Next Post

कामायनी और रेवांचल सहित 4 ट्रेन का दमोह-सागर रूट बंद 

Thu Oct 8 , 2026
सतना। सतना से दमोह, सागर, बीना और भोपाल जाने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बुधवार से बढ़ने वाली है। बीना रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन को एनसीआर की ओर से आने वाली लाइन से जोड़ने के लिए रेलवे द्वारा मेगा ब्लॉक लेकर कार्य किया जा रहा है। इसके चलते […]

You May Like