
उज्जैन। थाईलैंड में आयोजित 58वीं एशियाई बॉडीबिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उज्जैन के अफराज और अबराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। दोनों खिलाडिय़ों ने भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और शहर का गौरव बढ़ाया है।
राज्य शरीर सौष्ठव के चेयरमैन प्रेम सिंह यादव, जितेंद्र सिंह कुशवाह और शैलेंद्र व्यास ने बताया कि उज्जैन बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। इनकी इस स्वर्णिम उपलब्धि पर प्रेमचंद ढींगरा, चेतन पठारे, स्वामी रमेश, अतिन तिवारी और रोहित जेठवा ने बधाई दी है। उज्जैन आगमन पर आयरन गेम्स परिवार द्वारा अफराज और अबराज का भव्य स्वागत किया जाएगा।
