विधायक विपिन जैन को खुद अस्पताल लेकर पहुंचे जयवर्धन; हाल-चाल जानने पहुंचे दिग्विजय

भोपाल: सड़क दुर्घटना में घायल हुए मंदसौर विधायक विपिन जैन का हालचाल जानने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भोपाल के सिद्धांता रेडक्रॉस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर विधायक की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह भी अस्पताल में मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जयवर्धन सिंह स्वयं विपिन जैन को अस्पताल लेकर पहुंचे थे और उपचार की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने विधायक के जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटने की उम्मीद जताई है।

Next Post

ममता कटारे ब्राह्मण समिति की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नियुक्त

Wed Jun 10 , 2026
ग्वालियर: सर्व ब्राह्मण उत्थान समिति भोपाल के राष्ट्रीय प्रचार सचिव अजय शर्मा के प्रस्ताव एवं राष्ट्रीय सचिव टी.नरसिम्हाराव के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश शर्मा द्वारा श्रीमती ममता कटारे को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन ने कहा कि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष की नियुक्ति के पश्चात संस्था को […]

You May Like