ममता कटारे ब्राह्मण समिति की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नियुक्त

ग्वालियर: सर्व ब्राह्मण उत्थान समिति भोपाल के राष्ट्रीय प्रचार सचिव अजय शर्मा के प्रस्ताव एवं राष्ट्रीय सचिव टी.नरसिम्हाराव के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश शर्मा द्वारा श्रीमती ममता कटारे को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन ने कहा कि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष की नियुक्ति के पश्चात संस्था को नई ऊँचाईयों तक पहुचाने तक श्रीमती ममता कटारे की अहम भूमिका रहेगी एवं वे संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को मातृशक्ति के माध्यम से प्रत्येक ब्राह्मण परिवार तक पहुचाने में सफल रहेंगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित रिछारिया ने उन्हें बधाई दी है।

Next Post

विश्व कप में भाइयों की सात जोड़ियां हिस्सा लेंगी

Wed Jun 10 , 2026
न्यूयॉर्क, 10 जून (वार्ता) फीफा विश्व कप में भाइयों की सात जोड़ियां हिस्सा लेंगी – लेकिन उनमें से आधे से भी कम एक ही टीम के लिए खेलते हैं। जो भाई एक ही ड्रेसिंग रूम शेयर करते हैं, उनमें फ्रांस के डिफेंडर लुकास और थियो हर्नांडेज़ शामिल हैं; मिडफील्डर लारोस […]

You May Like