1854 मैट्रिक टन डी.ए.पी. उर्वरक की रैक मिली

सागर। सागर जिले में किसानों को मांग के अनुसार उर्वरक प्राप्त हो रहा है एवं जिले में खाद उर्वरक की आपूर्ति लगातार की जा रही है। हाल ही में जिले को 1854 मैट्रिक टन डी.ए.पी. उर्वरक की रैक प्राप्त हुई है।उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने किसानो को सूचित करते हुए बताया है कि डी.ए.पी. उर्वरक की रैक जिला-सागर में लग रही है। जिसमें सागर जिले को 1854 मैट्रिक टन डी.ए.पी. उर्वरक प्राप्त हो रहा है। जिसका वितरण जिला प्रशासन द्वारा डी.एम.ओ. डबल लॉक सेंटर/प्राथमिक कृषि साख समिति/एम.पी. एग्रो/निजी विक्रेताओ के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डी.एम.ओ. एवं एम.पी. एग्रो गोदाम में 630 टन, प्राथमिक कृषि साख समिति में 750 टन एवं एन.एफ.एल. कम्पनी द्वारा प्रदाय जानकारी अनुसार निजी थोक विक्रेताओ 474 टन डी.ए.पी. उर्वरक अलॉट किया गया है।

Next Post

हादसा: मलबे में दबकर महिला मजदूर की मौत

Thu Sep 11 , 2025
कटनी। निवार क्षेत्र के बिछुआ क्रेशर प्लांट में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक प्लांट में काम कर रही एक महिला मजदूर हापड़ टूटकर गिरने से भारी मलबे के नीचे दब गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।   प्रत्यक्षदर्शियों […]

You May Like