नीमच से नांदेड-जोधपुर तक सीधी नियमित ट्रेन शुरू

नीमच। रेल सुविधाओं के क्षेत्र में अंचल को नवीन ट्रेन की सौगात 20 जुलाई से मिली है। नीमच -मंदसौर अब सीधे महाराश्ट्र के नांदेड से लेकर राजस्थान के जोधपुर तक सीधे जुड रहे हैं। लम्बी दूरी की यह ट्रेन 20 जुलाई से प्रारंभ होकर प्रतिदिन चलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रेलमंत्री अश्विनी वैश्णव निरंतर रेल सुविधाओं का विस्तार कर आमजन को बेहतर रेल सेवा देने के सद्प्रयास कर रहे हैं। भारतीय रेल्वे की तस्वीर पिछले कुछ सालों में तेजी से बदली है।

नवीन ट्रेन प्रारंभ करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैश्णव एवं सांसद सुधीर गुप्ता का आभार प्रकट करते हुए विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि सांसद सुधीर गुप्ता लगातार संसदीय क्षेत्र के विकास और रेल विस्तार की दिशा में कार्य कर रहे हैं। नांदेड-जोधपुर ट्रेन अंचल के लिए एक नई सौगात हैं। अब प्रतिदिन संसदीय क्षेत्र के निवासियों के लिए मंदसौर, नीमच एवं जावरा रेल्वे स्टेशन से काचीगुडा (महाराश्ट्र) से भगत की कोठी (जोधपुर, राजस्थान) तक की सीधी रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेन क्रमांक 17605-17606 नांदेड-जोधपुर ट्रेन के चलने से नीमच के निवासियों को प्रतिदिन महाराश्ट्र के नांदेड, पूर्णा, वाशिम, अकोला, मप्र के खण्डवा, इटारसी, भोपाल, उज्जैन, रतलाम और राजस्थान के चित्तौड, भीलवाडा, अजमेर, मारवाड, जोधपुर तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही साथ ही धार्मिक यात्रा व पर्यटन को भी बढावा मिलेगा।

विधायक दिलीपसिंह परिहार ने रेलमंत्री अश्विनी वैश्णव से चित्तौड$गढ़-नीमच-भोपाल नवीन वन्दे भारत ट्रेन शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की, जिससे राजधानी भोपाल जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके।

परिहार ने कहा कि अंचल में रेल सुविधाओं का निरन्तर विकास हो रहा है। चित्तौडग़ढ़ से जयपुर के लिए वन्दे भारत ट्रेन संचालित हो रही है। कई ट्रेनों का विस्तार एवं स्टॉपेज अंचल में किया गया है। रेलवे स्टेशनों का उन्नयन, एस्केलेटर, यात्री सुविधाओं का विस्तार सहित विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।

Next Post

इटारसी में बंद मकान में भीषण आगः कागज, कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक

Sun Jul 20 , 2025
इटारसी। सूरजगंज इलाके में रविवार सुबह एक बंद मकान में आग लग गई। इस दौरान मकान में कागज के कार्टून, कपड़े और अन्य सामान रखा था। पड़ोसियों ने धुआं देखते ही मकान का ताला तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की। तीन फायर ब्रिगेड ने पाया काबू आग तेजी से फैलने […]

You May Like

मनोरंजन