
इटारसी। सूरजगंज इलाके में रविवार सुबह एक बंद मकान में आग लग गई। इस दौरान मकान में कागज के कार्टून, कपड़े और अन्य सामान रखा था। पड़ोसियों ने धुआं देखते ही मकान का ताला तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की।
तीन फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
आग तेजी से फैलने के कारण नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने तीन फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया। रोशन, राकेश पंजवानी, रोमी ठाकुर और दिनेश उपाध्याय ने आग बुझाने में मदद की।
अज्ञात कारणों से मकान में लगी आग
मकान मालिक राम पंजवानी ने बताया कि आग से उनके घर को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का सटीक आकलन अभी नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण अज्ञात माना जा रहा है। पुलिस और नगर पालिका की टीम मामले की जांच कर रही है।
