‘आप’ को नहीं है लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और जनादेश पर यकीन: सचदेवा

नयी दिल्ली 19 दिसम्बर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली नगर निगम के अशोक विहार वार्ड के उपचुनाव में विजयी भाजपा उम्मीदवार की जीत को अदालत में चुनौती देने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है और कहा है कि इससे यह साबित हो गया कि ‘आप’ लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और जनादेश पर यकीन नहीं है।

श्री सचदेवा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि आज ‘आप’ ने हाल ही में हुए दिल्ली नगर निगम के अशोक विहार वार्ड के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की 405 वोटों से हुई जीत को न्यायालय में चुनौती दी है, जिससे यह साबित हो गया कि उसके (आप) नेताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं और जनादेश पर यकीन नहीं है।

उन्होंने कहा कि कल ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब निकाय चुनावों की समीक्षा करते हुए कह रहे थे कि एक वार्ड में मात्र पांच वोट से विपक्षी दल के प्रत्याशी की जीत ने दर्शा दिया की चुनाव कितने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से हुए है, लेकिन दिल्ली में 405 वोट से एक ‘आप’ के प्रत्याशी को मिली हार उनको हज़म नहीं हुई और उन्होंने न्यायालय में चुनौती दे दी। यह है ‘आप’ का असली चेहरा।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में जनता के निर्णय को सर्वोपरि मानती है, जबकि ‘आप’ को हर हार में बेईमानी दिखती है। हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में नारायणा वार्ड भाजपा मात्र 148 वोट से हारी तो सहर्ष जनादेश को स्वीकार कर लिया, लेकिन ‘आप’ को अशोक विहार वार्ड में 405 वोट की हार में भी बेईमानी दिख रही है और न्यायालय पहुंच गयी है।

 

 

Next Post

राधाकृष्णन कल तेलंगाना और मध्य प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे

Fri Dec 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 दिसम्बर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन शनिवार को तेलंगाना और मध्य प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि श्री राधाकृष्णन शनिवार को हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन […]

You May Like