बीहर नदी के दोनो किनारों पर लगातार हो रहा अवैध कब्जा नदी के किनारे तक काट दिये गये प्लाट

रीवा: रीवा की जीवन दायनी बीहर नदी का अस्तित्व खतरे में है भू-माफिया और रसूखदार लगातार नदी के किनारे अतिक्रमण कर रहे है जो बाढ़ का कारण बनेगा. नदी का जल भराव क्षेत्र कम होता जा रहा है.बीहर-बिछिया दोनो नदी के किनारे अवैध रूप से कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही है. वर्ष 2016 की तरह झमाझम बारिश हुई तो फिर शहर में बाढ़ आएगी. नदी नालों पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है लेकिन प्रशासन आंख मूंद कर बैठा है. शहर के बीच से गुजरने वाली बीहर और बिछिया नदी लगातार सिकुड़ रही है. नदी के तट पर कई भू-माफियाओं ने प्लाट काट कर और बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया है.

लगातार शिकायते हो रही है न तो जिला प्रशासन सुन रहा है और न ही नगर निगम, ग्रीन बेल्ट एवं रेड़ जोन तक कब्जा कर लिया गया है. बीहर नदी के तट पर प्लाटिंगकर्ताओं ने भी नदी के तट पर अनाधिकृत तरीके से कब्जा करके नदी के जल के प्रवाह को रोकने का तथा बाधित करने का कार्य किया जा रहा है. जिससे समूचे रीवा शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे जनमानस नदी के इस अवरुद्ध प्रवाह होने की स्थिति पर जनजीवन प्रभावित होगा. वर्ष 2016 में आई भीषण बाढ़ के बाद अमहिया नाले का अतिक्रमण हटाया गया था लेकिन उसके बाद से कोई कार्यवाही नही की गई. शहर के नाले और बीहर नदी के दोनो तरफ लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है.
आयुक्त को पत्र लिखकर की गई शिकायत
नदी पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता बी.के माला ने रीवा संभागायुक्त एवं एसडीएम हुजूर को शिकायत पत्र लिखकर अतिक्रमण पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये मांग की है. पत्र में उल्लेख किया गया है कि रीवा जिले की जीवनदायिनी नदी बीहर में नदी के 50 मीटर की परिधि में अतिक्रमणकारियों द्वारा अनाधिकृत तरीके से नदी के दोनों भागों में अपनी इच्छा अनुसार कब्जा किया गया है जिससे नदी का जल प्रवाह प्रभावित होगा, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित होगा. बीहर नदी के तट पर मेसर्स शांति इन्फ्राइंस्ट्रक्चर द्वारा ग्राम करहिया पटवरी हल्का करहिया रा. नि.मं. रीवा गिर्द तहसील हुजूर नगर जिला रीवा के क्षेत्र से प्रवाहित बीहर नदी के तट पर अनाधिकृत तरीके से बाउण्ड्री बनाकर कब्जा किया गया था. उक्त बाउण्ड्री का समूचा भाग मलबा नदी के अंदर के भाग में गिर जाने से नदी का प्रवाह प्रभावित होगा. यदि समय रहते उक्त मलबे को हटाया नहीं गया तो निश्चित तौर से बाढ़ की स्थितियां पैदा होगी तथा जनजीवन प्रभावित होगा और पानी की निकासी भी प्रभावित होगी.

Next Post

राष्ट्रीय सनातन सेना भारत तीन जुलाई को शहर भर में करेगी कार्यक्रम

Wed Jul 1 , 2026
ग्वालियर: राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सनातन सेना भारत द्वारा सेवा एवं समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।03 जुलाई, शुक्रवार को प्रातः गौ सेवा लाल टिपारा गौशाला में की जाएगी तो दोपहर में शरबत वितरण अचलेश्वर मंदिर, […]

You May Like