भिंड:मध्य प्रदेश के शहीदों के आश्रितों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भिंड द्वारा 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा दी गई। जानकारी के अनुसार रैली कम्युनिटी हॉल बायपास से शुरू होगी।
इस दौरान पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता की जानकारी के अलावा विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त चिकित्सा सुविधा, कैंटीन सुविधा तथा रिकॉर्ड ऑफिस, सीडीए पेंशन प्रयागराज के माध्यम से पेंशन संबंधी जानकारी दी जाएगी तथा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
