भिंड: जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें स्कार्पियो कार के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बरहद के पास ग्वालियर-इटावा हाइवे पर हुई। स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए स्टीयरिंग घुमाया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
हादसे में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। एक बाइक सवार कार के सामने ही गिर गया था, उसे बचाने में हादसा हो गया। परमाल बघेल और अखिलेश जाटव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सुरेंद्र बघेल को गंभीर हालत में इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
