मंत्री सिलावट पहुंचे चाचा नेहरू और एमवाय अस्पताल, प्रभावितों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम ने आज शनिवार को चाचा नेहरू बाल अस्पताल और एमवाय अस्पताल पहुंचकर दूषित पानी से भर्ती हुए लगभग 30 से अधिक प्रभावितों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को विश्वास दिलाया कि घबराने नही। अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों का समुचित नि:शुल्क बेहतर उपचार किया जाएगा।

सभी प्रभावित शीघ्र स्वस्थ्य होकर अपने-अपने घरों को लोटेंगे। जल संसाधन मंत्री सिलावट ने प्रभावितो, बच्चों व माताओं सहित पुरुषों से भी स्वास्थ्य उपचार के सम्बंध में विस्तृत जानकारी ली। मंत्री श्री सिलावट ने एम जी एम में बैठक कर सभी डॉक्टरों को निर्देशित किया कि वे अस्पताल में भर्ती प्रभावितों का उपचार और उनकी देखभाल पर विशेष ध्यान दें।

Next Post

5 जनवरी को फ्रिगंज ओवरब्रिज रहेगा बंद, रेलवे का काम होगा शुरू

Sun Jan 4 , 2026
उज्जैन:शहर में फ्रीगंज क्षेत्र में बन रहे नए ओवरब्रिज और रेलवे के निर्माण कार्य के चलते 5 जनवरी को फ्रीगंज ओवरब्रिज पर सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक आम जनता का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा.नवभारत से चर्चा में रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे विभाग द्वारा […]

You May Like