Bhel में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल: बीएचईएल, भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में महाप्रबंधक एवं प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों — डॉ. (श्रीमती) अल्पना तिवारी, चिकित्सा सेवा प्रमुख; डॉ. रंजन सिन्हा, सीएमएस (ऑर्थोपेडिक्स); रामअवतार साहू, अभियंता; तथा आठ पर्यवेक्षकों — को भावभीनी विदाई दी।

अपने संबोधन में उपाध्याय ने सभी के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके जीवन के “द्वितीय चरण” के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया अवसर है, जिसे स्वस्थ रहते हुए सार्थक और आनंदमय बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर टी.यू. सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भी उपस्थित थे।

Next Post

रेलवे ट्रैक किनारे मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस ने डेढ़ किमी पैदल ले जाकर वाहन तक पहुंचाया शव

Fri Oct 24 , 2025
इटारसी। सोनतलाई रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे पटरी के किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला है। शव को पुलिस वाहन तक लाने के लिए थाना प्रभारी के निर्देश पर पहुंची पुलिस टीम को रेलवे ट्रैक पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक स्ट्रेचर लेकर पैदल चलना पड़ा। घटना की सूचना रामपुर […]

You May Like

मनोरंजन