रेलवे ट्रैक किनारे मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस ने डेढ़ किमी पैदल ले जाकर वाहन तक पहुंचाया शव

इटारसी। सोनतलाई रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे पटरी के किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला है। शव को पुलिस वाहन तक लाने के लिए थाना प्रभारी के निर्देश पर पहुंची पुलिस टीम को रेलवे ट्रैक पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक स्ट्रेचर लेकर पैदल चलना पड़ा।

घटना की सूचना रामपुर पुलिस को मिली थी कि सोनतलाई रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विपिन पाल ने तत्परता दिखाते हुए एक पुलिस टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया।

एएसआई अनिल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। चूंकि घटना स्थल रेलवे ट्रैक के समीप था और वाहन वहां तक नहीं जा सकता था, इसलिए पुलिस टीम स्ट्रेचर लेकर रेलवे ट्रैक पर पैदल ही घटनास्थल तक पहुंची। मानवीयता का परिचय देते हुए पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग के शव को स्ट्रेचर पर रखा और करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर पैदल तय करके शव को पुलिस वाहन तक लाए।

शव किसका है, इसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। रामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है।

Next Post

ट्रक ड्राईवर के साथ मार-पीट कर 35 हजार की लूट

Fri Oct 24 , 2025
सीधी। ट्रक ड्राईवर के साथ लूटपाट करने के लिये बोलेरो सवारों ने करीब 10 किलोमीटर पीछा करते हुये सीधी शहर में ट्रक ड्राईवर के साथ मारपीट करते हुये लूटपाट की। आरोपियों द्वारा 35 हजार नकदी, मोबाइल और ट्रक की चाभी लूट ली। आरोपियों के जाने के बाद ड्राईवर ने कोतवाली […]

You May Like